चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, कब्जे से दो लैपटॉप बरामद जनसेवा केंद्र की दीवार में बने मुकदमे से घुसकर लैपटॉप चोरी करने का आरोप फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए दो लैपटॉप बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वादी हरिश्चंद्र मौर्य पुत्र धरेलाल, निवासी ग्राम मुरांव, थाना थरियांव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24/25 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके जनसेवा केंद्र/ऑफिस की पीठ की दीवार में बने मुकदमे से अंदर प्रवेश कर दो लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में थाना थरियांव में मुकदमा अपराध संख्या 229/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।शराब के नशे में वारदात को दिया अंजामगिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव सिंह उर्फ कल्लू पुत्र रामविशाल कहार, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम मुरांव, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की रात वह शराब के नशे में था। बैंक के पास जाने के दौरान वह हरिश्चंद्र मौर्य के जनसेवा केंद्र के पास पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर उसने पीछे की दीवार में बने बड़े छेद से अंदर घुसकर सीसीटीवी कैमरे की केबल निकाल दी और दोनों लैपटॉप उठाकर वहां से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी दोनों लैपटॉप बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थरियांव थाना प्रभारी/उपनिरीक्षक अशरफ अली, हेड कांस्टेबल नरसिंह यादव, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

