ब्रेकिंग न्यूज़ गोवर्धन
एम डी न्यूज़ से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की रिपोट

रक्षाबंधन पर सड़क हादसा,महमदपुर बाईपास पर तेज रफ्तार का कहर

महमदपुर बाईपास (गोवर्धन) पर आज सुबह तेज रफ्तार ने कहर बरपाया।

महमदपुर बाईपास पर हादसा – रोडवेज बस और ईको में टक्कर, गोवर्धन पुलिस मौके पर, कोई जनहानि नहीं।

राजस्थान परिवहन निगम की बस RJ27 PB 7568 और Eeco गाड़ी RJ05 CD 4467 में जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि Eeco का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया, सड़क पर कांच और बम्पर का मलबा बिखर गया। वहीं बस सड़क किनारे खड़ी हो गई।हादसे के बाद मौके पर श्रद्धांलुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर गोवर्धन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को संभाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, बड़ा हादसा टल गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *