MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज पुलिस की दैनिक कार्रवाई: 271 वाहनों के चालान, 34 गिरफ्तार; अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई-

महराजगंज। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने विभिन्न

थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग और कार्रवाई अभियान चलाया। इस दौरान यातायात
नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 वाहनों के चालान
किए गए, जबकि शांति भंग की आशंका में 34 लोगों को
गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोपहिया।

वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना अनुज्ञप्ति,
क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति से वाहन चलाने समेत अन्य यातायात

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। वहीं, पुलिस

अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पैदल गश्त कर
दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई।

पुलिस ने अतिक्रमण के कारण प्रभावित यातायात को सुगम बनाने के लिए नागरिकों
से प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान 34 पुलिस एक्ट में 86
तथा धारा 129 जी बीएनएसएस में 41 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई-
भिटौली पुलिस ने धर्मपुर निवासी अयोध्या के कब्जे से
15 अदद देशी शराब बंटी-बबली बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा

दर्ज कर कार्रवाई की गई।
वहीं कोल्हुई पुलिस ने जंगल गुलरिहा मुसहर टोला निवासी
पुष्पा के कब्जे से 20 पाउच में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा कोल्हुई, चौक और भिटौली थानों में अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई।
31 विवेचनाओं का निस्तारण

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने
गुण-दोष के आधार पर 31 विवेचनाओं का निस्तारण किया।

इसके साथ ही 31 अगस्त/1
सितंबर 2026 को विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी एवं अन्य मामलों में
कुल 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed