ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा/ वृंदावन
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
3-4 सितंबर को मथुरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, जारी हुआ प्रस्तावित कार्यक्रम
3 सितंबर को दोपहर 1 बजे वृंदावन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण एवं अवलोकन करेंगे।
गीता शोध संस्थान में समीक्षा बैठक।
बृज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में लेंगे हिस्सा।
विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, वृक्षारोपण एवं संतों का सम्मान।
श्री बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
रात में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में रात्रि विश्राम।
4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे CM योगी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो-पूजन और दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके बाद कार्यक्रम समाप्त कर राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
मथुरा में CM योगी के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज।

