। एम डी न्यूज़रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए आज शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना और महापौर उमेश गौतम ने रेजीडेंसी गार्डन का दौरा किया। जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जलभराव की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों से पानी निकालने को लेकर जानकारी ली। मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और महापौर उमेश गौतम ने अधिकारियों को जल्द पानी निकालने और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना ने भी स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलभराव और उससे होने वाली परेशानियों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *