भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह को मिला राष्ट्रीय मंच, कृषि लॉजिस्टिक्स पर रखा विजन

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज-बदायूं, विकास कार्यों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले दातागंज भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने विधानसभा ही नहीं जनपद का मान-सम्मान बढ़ाते हुए नई दिल्ली में भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) की 64वीं वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) में सहभागिता कर सम्बोधन किया।यह जानकारी साझा करते हुए भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने दी कि इस महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक में विधायक राजीव कुमार सिंह ने सदन व उच्चाधिकारियों को सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन में विधायक ने संस्थान की वार्षिक प्रगति, आधुनिक भंडारण प्रबंधन एवं देश भर में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों के वैज्ञानिक और सुरक्षित भंडारण के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को सशक्त बनाने में सीडब्ल्यूसी निरन्तर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आधुनिक तकनीकों और डिजिटल नवाचारों के साथ निगम राष्ट्र निर्माण और किसानों व व्यापारियों के हित संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।बैठक के दौरान निगम की वार्षिक उपलब्धियों, क्षमता विस्तार और आगामी रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय भंडारण निगम के निदेशक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *