पत्नी के जीवनलीला समाप्त करने के आरोप में मनकापुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिंकू कोरी पुत्र रामकुमार कोरी निवासी ग्राम मदनापुर, थाना छपिया, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार को झिलाही बाजार स्थित एल& टी प्लांट के पास से गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रामबली निवासी ग्राम अंबरपुर खेसरी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले रिंकू कोरी के साथ हुई थी। आरोप है कि करीब पांच महीने पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी।
बताया गया कि महिला की अपने पति से प्रतिदिन बातचीत होती थी। आरोप है कि अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले भी उसकी पति रिंकू कोरी से बातचीत हुई थी। इसके बाद महिला ने अपने कमरे में खुद को नुकसान पहुंचा ली।
शिकायत के आधार पर मनकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक लालजी, कांस्टेबल अमित पाल शामिल रहे।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed