कासगंज। पवित्र नवरात्रों के प्रथम दिन जनपद कासगंज के पिलखुनी में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS) की पत्रकार पंचायत का सफल आयोजन किया गया । संगठन के जिला सचिव महेश चंद्र के निज निवास पर आहूत की गई इस पंचायत में पत्रकार समाज को संगठित करने, संगठन विस्तार और पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवारों की समस्याओं को सुनकर मदद की ठोस रणनीति तैयार करने पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अलग-अलग विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारिता को और अधिक विश्वसनीय बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे का हाल-चाल व कुशलता भी जानी । इस दौरान पंचायत में उपस्थित रहे पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसुख टाइम्स के संपादक बबलू चक्रवर्ती, जिलाध्यक्ष कासगंज भूपेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संगम सक्सेना, जिला सचिव संजीव कुमार दुबे, रवि यादव, स्वाधीन मिश्रा, महेश चंद्र, रामेश्वर सिंह, हरकेश बघेल, तिलकराज बघेल, संजय कुमार, विजेंद्र मौर्य, राहुल लोधी, विजय सिंह आदि पत्रकार गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, तदोपरान्त समस्त पत्रकारों राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया तथा समापन के बाद आयोजक महेश चंद्र ने सभी अथितिगणों को जलपान कराया ।


