बरेली में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस लाइन मैदान पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे। वहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच पर अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण भी मौजूद थे। बरेली क्लब मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंदिरों मे उत्सव का माहौल है, क्युकिं वे सुरक्षित हैं। यह सब टीम वर्क से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अच्छी ट्रेनिंग मिल रही है, तो इन सुविधाओं का लाभ होमगार्ड, पीआरडी और ग्राम प्रहरियों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की, और अब उनका मानदेय 3500 रुपये होगा जो पहले 2500 रुपये था। इसके साथ उन्हें प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा भी मिलेगी। इस दौरे में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के करीब चार हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। सभी ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा बनाए रखने और पुलिस को जानकारी देने में मदद करते हैं। योगी जी दोपहर करीब 2 बजे शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे। वह 9 जिलों से आए शिक्षकों को संबोधित करेंगे। शिक्षक एम एल सी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के लिए वोट करने की अपील करेंगे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन मंत्री अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और मेयर उमेश गौतम आदि उपस्थित थे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed