जेएसके आईबीएफ नवरात्रि रिटेल समागम के तीसरे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, दोनों सत्र रहे सफल


18 प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर नौ दिवसीय आयोजन, सैकड़ों सदस्यों की भागीदारी से बढ़ा उत्साह


वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन एवं इंडिया इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (आईबीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जेएसके आईबीएफ नवरात्रि रिटेल समागम – 9 दिन, 18 पॉइंट्स के तीसरे दिन भी दोनों सत्रों का आयोजन उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। दोनों सत्रों में सैकड़ों सदस्यों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन को नई ऊर्जा मिली।
पहला सत्र चेतगंज स्थित हथुआ मार्केट में आयोजित हुआ। इसकी मेजबानी जेएसके मनीष गर्ग ने की, जबकि सारथी की भूमिका राकेश अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रति शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
दूसरा सत्र लहुराबीर-मलदहिया क्षेत्र में आयोजित किया गया। इसकी मेजबानी यश जायसवाल ने की तथा जेएसके कृष्ण मोहन अग्रवाल ने सारथी की भूमिका निभाई। इस सत्र में राजीव गुप्ता (एजीआर) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
दोनों सत्रों में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति पर आयोजकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। संगठन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मेजबानों, सारथियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को बधाई दी।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, बृजेश दास, दिव्या अग्रवाल, अरविंद जैन, अभिषेक भट्टाचार्य, आकांक्षा मिश्रा, शालिनी राणा, रमेश सेठ, प्रदीप उपाध्याय, रविंद्र और कंचन दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि व्यावसायिक एवं वोकेशनल सेक्टर को जोड़ने वाले इस विशेष समागम की अगली कड़ी 14 अक्टूबर को आयोजित होगी। इस दिन सीए अनिल तुलसियान एवं मुन्ना चौरसिया के यहां कार्यक्रम प्रस्तावित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों और व्यावसायिक समुदाय के सदस्यों को एक साझा मंच पर जोड़ना तथा आपसी संपर्क एवं सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *