
बीएलडब्ल्यू–चितईपुर–अखरी बाईपास की बदहाली पर व्यापार मंडल मुखर, मरम्मत की मांग
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता, डीएम और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
वाराणसी। बीएलडब्ल्यू–चितईपुर–अखरी बाईपास मार्ग की जर्जर स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल ने आवाज उठाई है। व्यापार मंडल ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, जिलाधिकारी वाराणसी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजकर सड़क की शीघ्र मरम्मत तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल ने कहा कि खराब सड़क से आमजन और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने गुणवत्तापूर्ण मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने पर जोर दिया।
ज्ञापन देने वालों में अनिल सिंह पटेल, मृत्युंजय सोनकर, अमर पटेल, सदानंद पटेल, जितेन्द्र पटेल, नरेन्द्र सोनकर, शेखर बाबा, अविनाश भट्टाचार्य, आकाश जायसवाल और मिलन राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
