प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सत्र सम्पन्न

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

काशी क्षेत्र एवं गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों एवं पालकों ने प्रशिक्षण वर्ग में की सहभागिता*

वाराणसी 14 अक्टूबर–: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के सत्र में विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों एवं पालकों के कार्य, दायित्व एवं संगठनात्मक भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ।

नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, विधानसभा स्तर पर समन्वय और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विस्तारकों को संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों की निरंतरता, कार्यकर्ताओं से संवाद, जनसंपर्क तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है।

राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने इस बात पर विशेष बल दिया कि विस्तारक केवल संगठन की योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच मजबूत संपर्क सूत्र हैं। उनकी सक्रियता, अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता से संगठन की जमीनी मजबूती सुनिश्चित होती है।

कहा कि हमारे प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य हमारे विस्तारकों, प्रभारियों, पालकों को उनके दायित्वों के प्रति अधिक सजग, सक्रिय और जवाबदेह बनाना है। संगठनात्मक कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ की नई ग्रेडिंग करनी होगी, पिछली बार के चुनाव में हमें किस बूथ पर कितने वोट मिले। इस आधार पर हमें अपने सभी बूथों पर A B C D ग्रेडिंग करनी होगी। जिन बूथों पर हम कमजोर हैं उन बूथों पर सबसे ज्यादा फोकस करना है। कहा कि हमारे प्रत्येक विधानसभा में मंडल,शक्तिकेंद्र,बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ता हैं। हमें सिर्फ अपनी सक्रियता को और बढ़ा देना है। हम सभी अपने काम के बोझ को आपस में बाँट लें। हमारा काम आसान हो जाएगा।
हम कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार कुशलता के दम पर अपने वोटरों के दिलों में जगह बनाना है। चुनाव के पहले हर एक बिन्दु पर काम करना है। अपने से नीचे की टीम के साथ सहभागी बनना है। कहा कि यदि हम प्रत्येक दिन मात्र एक घंटे अपने बूथ पर फोकस करें तो हमें निश्चित तौर पर शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के सामने 2027 विधानसभा चुनाव के रुप में एक बड़ा मिशन है और हमारे पास समय कम है। आज देश में बीजेपी की 22 राज्यों में सरकार है। हमें अपने इस अश्वमेध के घोड़े को इसी प्रकार और आगे बढ़ाते रहना है। 2027 चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में होगा ये सुनिश्चित है क्योंकि हम चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में लाने का दम रखते हैं।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल ने एवं धन्यवाद क्षेत्र अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय ने ज्ञापित किया।

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ।

इनकी रही उपस्थिति


राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्र अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी,अमित राय,क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री जगदीश त्रिपाठी, डॉ उत्तम ओझा,प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश दुबे,शैलेंद्र मिश्रा,अनिल गुप्ता,सतीश पांडेय, विजय गुप्ता, यशा मौर्या, स्नेहा श्रीवास्तव, आशुतोष पॉल,आत्मा विशेश्वर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *