तेज बहादुर शर्मा
एम डी न्यूज।

रामनगर बाराबंकी
मा० निर्वाचन आयोग द्वारा 17 अक्टूबर को चलाए जा रहे विशेष अभियान के दृष्टिगत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महोदया, रामनगर द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

उनके द्वारा ग्रामवासियों से संवाद कर 18 वर्ष की आयु के पात्र व्यक्तियों का फार्म 6 भरवा कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही संबंधित विभागीय जिम्मेदारो को इस कार्य में अधिक से अधिक सहयोग एवं लोगों को जानकारी देने में सहयोग की अपील की।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *