*✒️ एम डी न्यूज़
अनूप कुमार रिपोर्टर इंचार्ज अयोध्या🔮

अयोध्या पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का अद्भुत ज्वार देखने को मिल रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सजे भव्य माता रानी के पंडाल और आकर्षक प्रतिमाएं इस बार भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मां के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


भारी भीड़ और उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अयोध्या प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन लाभ मिल सके।
प्रशासन की इस मुस्तैदी और उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर श्री श्री भाग लक्ष्मी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सराहनीय पहल की। समिति ने मेले और पंडालों में मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया पुलिस और जनता के बीच के इस मधुर तालमेल से अयोध्या में एक मिसाल कायम हुई है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *