अनिल यादव मवई अयोध्या
एम डी न्यूज
मवई ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर (कुशहरी) में दुर्गा जागरण समिति की ओर से मंदिर परिसर में सजाए गए माता के दरबार में शुक्रवार की रात को भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माता रानी की विधि विधान से भव्य आरती हुई तत्पश्चात आल्हा का कार्यक्रम शुरू किया गया प्रसिद्ध आल्हा गायक ठाकुर ठाकुर भीम सिंह ने वीर रस से भरपूर आल्हा गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम सुनने के लिए आसपास के गांव और क्षेत्र से सैकड़ो लोग पहुंचे ढोलक और मजीरे की थाप पर आल्हा गायन के दौरान पूरा पंडाल तालिया से गूंज उठा वही मंदिर परिसर पर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों का होना बहुत जरूरी है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता बनी रहती है लोगों में जागरूकता बढ़ती है
ग्राम प्रधान पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर परिसर में माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाती है और हर रोज किसी न किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।जैसे आल्हा,जागरण, कठपुतली कार्यक्रम, झांकियां निकालना इत्यादि उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर शिव गोविंद दिलीप कुमार,नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, नितिन वर्मा,निर्मल कुमार, राजमन विकास कुमार वर्मा समेत सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।
