रिपोर्ट संदीप धुरिया
जिला जालौन
जालौन। मदारीपुर में मकान की दीवार बनवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विधवा महिला रामबेटी ने होमगार्ड राजकुमार, उनकी पत्नी विमलेश देवी और परिजनों पर मकान निर्माण का काम कर रहे कारीगर अखिलेश के साथ मारपीट करने तथा निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। पीड़िता ने मामले को लेकर कुठौंद थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है

0 views
