
न शिकायत न अपमिश्रण की सूचना फिर भी बाहर से आयी खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी
जाँच सर्वे नहीं सीधे प्रवर्तन दल ने की सेम्पलिंग की कार्यवाही
त्योहार के मौके पर व्यापारी परेशान, उत्पीड़न उचित नही– युवा व्यापारी नेता गौरव राठी
*वाराणसी, त्योहार के समय में वाराणसी में बाहर से आई खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में की जा रही सघन चेकिंग और छापेमारी को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
युवा व्यापारी नेता गौरव राठी ने कहा कि दीपावली-छठ जैसे बड़े त्योहार पर व्यापारी दिन-रात मेहनत कर ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराते हैं। ऐसे समय में बाहर से टीम बुलाकर डर व भय का माहौल बनाकर सैंपलिंग, छापे जैसी कार्रवाई उचित नहीं है
वाराणसी प्रभारी एक्शन कमेटी कैट, नई दिल्ली एवं युवा प्रभारी, खाद्य व्यापार मंडल वाराणसी गौरव राठी ने कहा कि हम मिलावट के खिलाफ हैं,हमने लम्बे समय तक अभियान चलाकर मिलावट के खिलाफ व्यापारियों को जागरूक किया है, लेकिन त्योहार पर चुन-चुन कर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाना व्यवहारिक नहीं है।
