फतेहपुर।शहीद माल्टा इंटर कॉलेज, कोड़ा जहानाबाद की कक्षा 7 की छात्रा कु० कशिश का राज्य स्तरीय ऊँची कूद प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान ने छात्रा कु० कशिश को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्ट: दानिश
MD News | देवमई ब्लॉक
जहानाबाद, जनपद फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *