
रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
md news बहुआयामी समाचार
आज दिनांक 30/10/26 दोपहर 12 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन एवं जगदम्बा आई क्लीनिक के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास के संस्थापक सर जान हेनरी डुनेन्ट की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कारागार में चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वप्रथम जेल अधीक्षक नागेश सिंह व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा हेनरी डुनेन्ट की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।फिर जेल अधीक्षक द्वारा 5 बंदियों को चश्मा प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में 70 पुरूष व 16 महिला बंदियों को चश्मा प्रदान किया गया।सभी बंदियों का पूर्व में जगदम्बा आई क्लीनिक के डॉ विवेक अग्निहोत्री द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया था।सभी बंदी चश्मे पाकर बहुत खुश हुए।जेल अधीक्षक द्वारा डॉ अनुराग के इस मानवीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर जेलर जितेंद्र कुमार यादव,जेल चिकित्सक डॉ सतीश चंद्र,फार्मासिस्ट संजीव कुमार व प्रमुख सहयोगी मीनाक्षी त्रिपाठी उपस्थित रहे।

