रिपोर्ट संदीप धुरिया

जालौन। दीपावली का त्योहार मनाने घर लौट रहे दो युवकों की खुशियां रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। गोहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक दीपावली का त्योहार मनाने बांदा स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में हुए इस हादसे ने परिवार की त्योहार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed