एमडी न्यूज रिपोर्टर कानपुर देहात- गोविंद सिंह

सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे के नुमाइश मैदान में गुरुवार को बंजारा समाज की ओर से एकता शक्ति प्रदर्शन महा रैली का आयोजन किया गया

रैली में हजारों की संख्या में नायक (बंजारा) समाज के लोग शामिल हुए। लगभग 70से ज्यादा बसे और 400 से अधिक चार पहिया वाहन और लगभग 1000 बाइकों के साथ निकली रैली से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम के आयोजक कुंदन सिंह, जिला अध्यक्ष आरडी बंजारा समाज एवं चिंटू नायक, युवा समाजसेवी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्याम मनोहर सिंह, उद्योगपति और राकेश सिंह का जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर मुमायाबाई, राकेश नायक, सुरेश प्रधान, विनोद उदय प्रधान, बीके नायक, संजय नायक और आकाश नायक सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भागीदारी ली मुख्य अतिथि ने की 4 सीटों की मांग मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि श्याम मनोहर सिंह ने कहा कि बंजारा समाज को आज तक किसी भी राजनीतिक दल में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। सभी राजनीतिक दल बंजारा समाज से वोट तो चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी देने से पीछे हटते हैं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल नायक (बंजारा) समाज को चार सीटों पर टिकट देगा, समाज उसी दल का समर्थन करेगा। अन्यथा समाज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने पर विचार करेगा।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *