सहसवान/बदायूं : मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय दीनापुर के प्रांगण में किया गया । बैठक में निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु अध्यापकों का आपस में विचार विमर्श किया । न्याय पंचायत के समस्त स्कूलों के अध्यापकों द्वारा अपने अनुभव एक दूसरे से साझा किये गये और लक्ष्य प्राप्ति हेतु चर्चा की गई संकुल शिक्षक परवेज अनवर ने पीएफएमएस पोर्टल संबंधी जानकारी भी अध्यापकों को उपलब्ध कराई । बैठक में सुभाष मुखर्जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रीमती माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, बंदना, आभा, रंजना आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। दीपक साहू, कैलाश चंद, अनिल, नेपाल सिंह, राजेंद्र सहयोगी, कृष्ण कुमार आदि अध्यापक बैठक में उपस्थित रहे अंत में मेजबान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बॉबी ने सभी आगंतुक अध्यापकों का आभार व्यक्त किया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *