सहसवान/बदायूं : मामला कोतवाली क्षेत्र का है जहां युवक अनमोल (21) पुत्र सुनहेरी लाल निवासी मोहल्ला अकबराबाद शुक्रवार की दोपहर करीब 02 : 07 बजे पर युवक के साथ घटना घटित हुई । अनमोल घर से आटा लेने के लिए कछला सहसवान पर स्थित आटा मील निकट डोरीलाल की मढैया पर गया था । जहां से अचानक घटना के समय उसके मोबाइल से परिजनों के पास कॉल आयी कि कुछ लोग उसे चार पहिया वाहन में जबरदस्ती ले जा रहे है वह किसी का नाम बता पाता जब तक उसका मोबाइल बंद हो गया । परिजनों के तलाश करने पर भी युवक का कुछ पता नहीं चला । उसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को अनमोल के लापता होने की तहरीर के माध्यम जानकारी दी । खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी रही ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *