बदायूँ/उत्तर प्रदेश : पुरानी रंजिश को लेकर थाना जरीफनगर के अंतर्गत चौकी नगला की गांव आरिफपुर भगता नगला में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार को भी वारदात की सूचना मिलते हैं एडीजी बरेली ज़ोन पीसी मीणा, आईजी बरेली रेंज डॉक्टर राकेश सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया एवं मृतकों के परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी पहले पक्ष के एक व्यक्ति दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति कुल तीन लोगों की मृत्यु हो गई है तथा झगड़ा करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *