बिसौली/बदायूं : दर्दनाक हादसे के बाद नगर की विद्युत आपूर्ति देर रात से शुक्रवार दोपहर तक ठप रहने से पेयजलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित रही। जनता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन अबरार अहमद के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने पालिका के जनरेटर व तीन किराए के जनरेटर की व्यवस्था कर नलकूप चलवाए। तब जाकर नगरवासियों को पेयजल नसीब हो पाया। यहां बता दें कि लगभग आधे नगर की बिजली सप्लाई दोपहर एक बजे शुरू हुई। जबकि समाचार लिखे जाने तक आधे हिस्से की बत्ती गुल रही। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बाकी हिस्से की आपूर्ति बहाल करने में जुटे थे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *