रिपोर्ट:तबरेज नियाज़ी


जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलन के सदस्यों ने यूपीए का नाम बदल कर इंडिया रखने का विरोध किया। सदस्यों ने इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार को दिया।
इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए संचालक सीएम पांडे ने कहा की यह कदम संविधान विरोधी है। देश के नाम का कोई संगठन बनाना देश का अपमान करना है। संगठन की आलोचना स्वाभाविक होती है। कभी-कभी लोग आलोचना करने के लिए असम्मान जनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। देश का नाम लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग बहुत लोग कर रहे हैं। इसलिए संगठन का नाम इंडिया रखने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर विकास पांडे राम नगीना यादव विजय बहादुर सिंह भगवंत सिंह सुशील तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सीएम पाण्डे ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *