रिपोर्ट:रजत पाण्डेय

🔵चोरों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना, ढाटा बांधे हुए सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, निगोही क्षेत्र में नहीं रक रहा चोरियों का ग्राफ।

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के निगोही में चोरों ने शिक्षा के मंदिर को निशाना बनाते हुए काफी सामान चोरी कर लिया बताते चलें कि सुबह जब प्रधानाचार्य ने आकर स्कूल खोला तो पाया की स्कूल का कैमरा भी टूटा हुआ है स्कूल में हर दूसरे या तीसरे दिन चोरी होती रहती है दरअसल निगोही के कंपोजिट विद्यालय में 2022 से लेकर अब तक लगभग दस बार चोरियां हो चुकी हैं लेकिन निगोही में चोरियों का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है आपको बताते चलें कि निगोही के कम्पोजिट विद्यालय में रविवार की रात ढाटा बांधे हुए चोरों ने स्कूल का कैमरा तोड़कर वहां काफी सामान चोरी कर लिया वही स्कूल में जब सोमवार को प्रधानाध्यापक अलका पहुंची तो उन्होंने कैमरा टूटा पाया और जिसको लेकर उन्होंने निगोही थाने में तहरीर दे दी है तहरीर देकर प्रधानाध्यापक ने कार्रवाई की मांग की है वहीं अलका ने बताया की स्कूल में 2022 से लेकर अब तक दस से बारह चोरियां हो चुकी हैं लेकिन आज तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है वही सीसीटीवी में ढाटा बांधे हुए चोर भी कैद हो गया है अब देखना या है कि पुलिस चोरों को पकड़ पा रही है या नहीं पुलिस के सुस्त रवैया के कारण चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है


0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *