ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई-:

updated by Puneet Shukla

हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कसियापुर निवासी संध्या (14) पुत्री हरिकिशन का शव सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर दुप्पटे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का कहना है कि मृतका बीती शाम घर से कहीं चली गई थी। देर शाम वापस नहीं आने पर पिता हरिकिशन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता हरिकिशन ने बताया वह मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थी। आज सुबह बेटी का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

परिजनों ने नहीं लगाया है कोई आरोप

ग्रामीणों की सूचना पर बदहवास परिजन घटनास्थल पहुंचे। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *