मिशन चंद्रयान-3:चंद्रयान-3 ने चंदा मामा की लेटेस्ट तस्वीरें भेजी हैं। जब सोमवार को ‘इसरो’ इन तस्वीरों को पोस्ट किया, तो सोशल मीडिया पर पब्लिक बोली हम होंगे कामयाब…। अब चांद की जमीन दूर नहीं।

चांद पर लैंडिंग से पहले की तस्वीर वायरल

चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष से लेटेस्ट तस्वीरे भेंजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 21 अगस्त को विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें ट्विटर (अब X) पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा – यह चांद के फार साइड (पृथ्वी से नजर ना आने वाला हिस्सा) की तस्वीरें हैं, जिन्हें चांद की कक्षा में मौजूद विक्रम लैंडर के लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन ऐंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) ने कैप्चर किया है। उन्होंने आगे लिखा – यह कैमरा सुरक्षित लैंडिंग के लिए ऐसी जगह ढूंढने में मदद करेगा जहां पथरीला या ऊंचा-नीचा इलाका ना हो।

चंद्रयान-3 का चंदा मामा के घर दस्तक

बता दें, 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 लैंड करेगा। इसरो भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बनाने की कोशिश कर रहा है। 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 ने उड़ान भरी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *