रिपोर्ट:रजनीश कुमार

अजीतमल औरैया। तहसील अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर नगर वासियों में जश्न का माहौल देखने को मिला वहीं आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चंद्रयान-3 के समस्त वैज्ञानिक टीम को शुभकामनाएं दी। भारतीय वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड किया इस खुशी में आपस मे मिठाई बॉंटकर खुशी जाहिर की इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय के आवास पर उनके बड़े भाई सतीश चंद्र पांडेय ,राजकुमार दुबे , अभिषेक चौहान , विपिन चौबे , मंजुल तिवारी ,नवनीत तिवारी मंडल महामंत्री ,गोपाल गुर्जर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ,लालजी दुबे, लव तिवारी, देवांश शुक्ला ,कुश तिवारी ,शिवम सेंगर आदि लोग मौजूद रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed