रिपोर्टर रजनीश कुमार

अजीतमल औरैया।
विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत गोहानी कला में तैनात सफाई कर्मी विनोद कुमार डीपीआरओ की गाड़ी के ड्राइवर थे आज अपने वास्तविक पद पर लौटे। और गोहानी कला में गलियों की साफ सफाई करते देखे गए। ग्राम प्रधान राजेश कुमार तिवारी उर्फ पप्पी तिवारी ने बताया कि निरंतर सफाई कर्मियों की शिकायत ग्रामवासी कर रहे थे जिसका आज निराकरण हुआ और सफाई कर्मी अपने काम पर वापस लौटे।ब्लॉक में करीब दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी अपने दायित्व को छोड़ कर अलग-अलग पदों पर नियुक्त कर दिए गए जैसे किसी के ड्राइवर किसी को चपरासी और किसी को बाबू बनाकर बिठा दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। लोगो की माने तो सफाई कर्मी श्याम बाबू तहसील में निर्वाचन कार्यालय का काम देखते हैं और ओम कुमार जो ब्लॉक से डाक का काम देखते हैं ऐसे कई और सफाई कर्मी अन्य जगहों पर नियुक्त हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed