औरैया : पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार थाना प्रभारी ऐरवाकटरा राकेश शर्मा के नेतृत्व में थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम ने गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीरज पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम खिदरपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस और अमित पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम नगला गनी थाना बेवर जनपद मैनपुरी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस मुकेश पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम नगला गनी थाना बेवर जनपद मैनपुरी के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया। वहीं तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ऐरवाकटरा में संगीन धाराओं में मुकद्दमा पहले से दर्ज था। तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्य़ायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed