**आसिफ रईस स्योहारा -एम क्यू इंटर कॉलेज स्योहारा में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रथम सोपान का सफलतापूर्वक समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री मंसूर इशरत सिद्दीकी ने स्काउट ध्वज फहरा कर किया। शिविर संचालिका श्रीमती पुष्पा चौहान ने स्काउटस को स्काउटिंग से संबंधित अनेक जानकारियां एवं प्रशिक्षण प्रदान किये। प्रशिक्षण के दौरान स्काउटस ने स्काउटिंग के नियम, मीनार बनाना, स्ट्रेचर बनाना व तंबू लगना आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर स्काउट प्रभारी श्री उवैस मतलूब ने भरपूर योगदान दिया और इस स्काउटस को स्काउटिंग के बुनयादी टिप्स बताए। प्रधानाचार्य श्री मंसूरी इशरत सिद्दीकी एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन युनुस चौधरी इस दौरान मौजूद रहे और स्काउट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षको में उबैद अख़्तर, फरीद अहमद, मरगूब हुसैन फहीम अहमद और पीटीआई इकबाल हुसैन ने भी अपना योगदान दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *