रिपोर्ट:रजत पाण्डेय(शाहजहांपुर)

शाहजहाँपुर : निगोही थाना क्षेत्र के ऊन खुर्द गांव में गुरुवार को एक अवैध राइफल व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान युवक हथियार और कारतूस लेकर घूम रहा था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के ऊन खुर्द निवासी मंजनू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसी के गांव का जयपाल पुत्र चौबे ने उसके घर पर आकर गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी जिसके आधार पर गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नाजायज राइफल के साथ घूम रहा है तुरंत गांव में पुलिस पहुंची तो पुलिस देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया जिसके पास से एक नाजायज राइफल व दो जिंदा कारतूस कारतूस बरामद किए गए गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान जयपाल पुत्र चौबे के रुप मे हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *