चांदपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान करीब साढ़े छ: महीने बाद शुक्रवार को मेरठ की जेल से रिहा हुए । जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
शेरबाज पठान को नगर पालिका चांदपुर में मतदान के दौरान उनकी मारपीट भाजपा प्रत्याशी से हो गई थी।जिसके बाद 6 मई 2023 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तथा कुछ समय बाद उन्हें बिजनौर की जेल से मेरठ जेल में भेज दिया गया था । पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों में शेरबाज पठान पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी की गई थी । बता दे कि शेरबाज पठान पर कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह चादंपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है । तीन दिन पूर्व उन्हें बिजनौर न्यायालय से गैंगस्टर एक्ट में भी जमानत मिल गई थी जिसके बाद शुक्रवार की सुबह उनको मेरठ जेल से रिहा कर दिया गया है। जिससे उनके परिवार सहित उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है । जेल से रिहा होने के बाद उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *