यज्ञोपरांत गणेश शोभा यात्रा के साथ सहसवान में रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

सहसवान/बदायूं : श्री रामलीला महोत्सव कमेटी सहसवान के तत्वाधान में यज्ञोपरांत गणेश शोभा यात्रा के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया। गणेश शोभायात्रा दोपहर 2:30 पर प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय क्रीडा स्थल से आरंभ होकर नगर भर में भ्रमण कर शाम 6:00 बजे प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय कीड़ा स्थल पर समाप्त हुई। शाम 7:30 बजे श्री रामलीला मंचन का फीता काटकर विधिवत रूप से नायब तहसीलदार अनकराज ने शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम भारत की आत्मा है। हम सभी भगवान राम के आदर्श जीवन को अपनी जीवन शैली से जोड़ लें तो समाज में सुख शांति स्वत: ही कायम हो जाएगी। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। गणेश जी की आरती के बाद शिव पार्वती संवाद, नारद मोह का मंचन मथुरा से आए कलाकारों द्वारा किया गया।

इस मौके पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी संतोष गांधी, अतुल फौजी, चंद्रपाल शाक्य, अंबरीश वर्मा, भावेश चांणक, योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र प्रजापति, प्रतोष माहेश्वरी, पुष्प पाल, राम खिलाड़ी प्रजापति, वेद प्रकाश शर्मा, धर्मदेव तिवारी व समस्त कमेटी कार्यकर्ताओं के साथ अवढर शर्मा, डॉ सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, अनिल, पिंटू सर्राफ, अनुराग दीक्षित, रंजीत कौशिक, संजीव अग्रवाल, कुणाल सक्सेना, संजीव चांणक, सोनू सागर, सौरभ वाल्मीकि, हर किशोर सागर तथा सैकड़ो राम भक्त मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *