लखनऊ: 08 नवम्बर, 2023

  उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में खाण्डसारी शक्कर वितरण योजना के लिए 10920.00 लाख रूपये (रूपये एक अरब नौ करोड़ बीस लाख मात्र) की वित्तीय स्वीकृति निर्गत करते हुए आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग के निवर्तन पर रखने के निर्देश दिये हैं।
    इस सम्बन्ध में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग केवल चालू योजनाओं पर ही किया जायेगा और किसी भी दशा में नयी मदों के क्रियान्वयन के लिए नहीं किया जायेगा।
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed