*संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,स्योहारा। स्थानीय शिवाजी मार्केट पर स्थित प्राचीन रानी की धर्मशाला पर आज कुछ लोगो ने हमसाज होकर कब्जे का प्रयास किया तो वहां के तमाम लोगो में रोष पनप गया और हंगामे की स्थिति बन गई। अवैध कब्जे से क्षुब्ध लोगो में शामिल सुशील कुमार वर्मा,शेंकी रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी,पियूष रस्तोगी,मुकेश बंसल,सीता राम माहेश्वरी,बबलू जोशी,नमन रस्तोगी ने एसडीएम को दिए एक मांग पत्र में बताया की शिवाजी मार्केट स्थित उक्त प्राचीन धर्मशाला का उपयोग बरसो से धर्म के वैवाहिक,धार्मिक एवं समाजिक कामों में होता चला आ रहा है लेकिन कामिनी देवी पत्नी स्वग.शैलराज सिंह,सुमन लता पत्नी मुनि देव त्यागी आदि ने हमसाज़ होते हुए हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करते हुए व नगर पालिका को गुमराह करते हुए इस प्राचीन धर्मशाला को ध्वस्त करने के लिए 15 दिन के लिए एक आदेश पारित कराकर मनमाने रूप से धर्मशाला को तोड़ने और और उसके कीमती सामान को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया उसके बाद भी दोपहर में आरोपियों द्वारा धर्मशाला को कब्जाने का सिलसिला नही रुका तो सैकड़ों लोग एकजुट होकर हंगामा करने लगे तो मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ ऐस आई तनवीर और हल्का पटवारी ने काम रूकवाते हुए वहां मामले का निस्तारण न होने तक ताला लगा दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *