ब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत सिंह वर्मा

बाराबंकी। फतेहपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरा में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजक मीरा देवी ने बताया, कि नौ दिवसीय कथा में श्री कृष्णा जन्मोत्सव से लेकर संपूर्ण लीलाओं का वाचन लखनऊ से पधारे कथा व्यास सुधाकर मिश्र जी के मुखारविंद से श्रोता श्रवण कर रहे हैं। ग्राम पंचायत खैरा में चल रही नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को भव्य हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिनमे क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमद् भागवत कथा प्रसंग के उपरांत अनुराग म्यूजिकल ग्रुप की ओर से राधा बाला जी महाराज, मां दुर्गा व अन्य विभिन्न प्रकार की झांकियां को भी दिखाया जाता है। झांकियां देखकर दर्शक भाव विभोर हो दिखे। नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *