रिपोर्ट: इंद्रजीत सिंह वर्मा बाराबंकी

बाराबंकी। फतेहपुर पूर्व प्रस्तावित मुआईना करने अपर आयुक्त अयोध्या मण्डल राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी दोपहर में तहसील फतेहपुर पहुंचे उन्होंने लगभग तहसील के सभी न्यायालयों का निरिक्षण किया कई दिनों से चल रही थी मुआईने की तैयारी विदित हो आज तहसील फतेहपुर में पूर्व प्रस्तावित मुआईना करने के लिये अपर आयुक्त प्रशासन अयोध्या मण्डल राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी पहुचे उपजिलाधिकारी फतेहपुर के कार्यालय में पहुंचने के बाद वहीँ पर रिकॉर्ड मंगवा कर मुआईना शुरू किया इसके बाद नायब तहसीलदार कुर्सीन्यायालय ,तहसीलदार फतेहपुर न्यायालय, आर के ऑफिस, नज़ारत , कलेक्शन विभाग, रिकॉर्ड रूम आदि का निरिक्षण किया, निरिक्षण में अपर आयुक्त कुछ कमिया मिली जिसपर उन्होंने ने ज़रूरी दिशा निर्देश दिये कई लोगों ने मुआईना करते समय अपनी समस्या को लेकर अपर आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिये निरिक्षण में तहसील के सभी अधिकारी रहे मौजूद जिसमें मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी फतेहपुर पवन कुमार, तहसीलदार फतेहपुर नर सिंह नारायण वर्मा , नायब तहसीलदार फतेहपुर अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार कुर्सी रामजीलाल द्विवेदी, तहसील के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *