➡लखनऊ- कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के जश्न की हुई शुरुआत, हजरतगंज स्थित कैथेड्रल चर्च में की गई सजावट , क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे चर्च , यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है पर्व ,इस बार भी कैथेड्रल चर्च से निकाली जाएंगी झांकियां, रात से ही भगवान यीशु मसीह का जन्मोत्सव शुरू .

➡लखनऊ- छह पूर्व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज, प्रोन्नति में अनियमितता के मामले में हुई कार्रवाई,.विद्युत सेवा आयोग के छह पूर्व अधिकारियों पर एक्शन, उप्र सतर्कता अधिष्ठान ने आयोग ने की है कार्रवाई, 20 साल पहले हुए प्रोन्नति घोटाले में शामिल है सभी.

➡लखनऊ- बीजेपी का कार्यकर्ता समागम व तहरी भोज आज, पूर्व PM अटल जी की जयंती पर होगा आयोजन, आज सुबह 11 बजे से कुड़िया घाट पर आयोजन.

➡लखनऊ- पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, सीएम योगी वाजपेयी जी को देंगे श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देंगे श्रद्धांजलि, सुबह 10 बजे लोकभवन प्रांगण में होगा कार्यक्रम.

➡आगरा – सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा आगमन आज, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली पहुंचेंगे, बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में कार्यक्रम, सुबह 11:45 पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी, हेलीकॉप्टर से बटेश्वर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 12:30 बजे होगी कार्यक्रम की होगी शुरुआत, कार्यक्रम के बाद देहरादून रवाना होंगे सीएम योगी.

➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में युवती की हुई मौत, परिजनों से मन मुटाव होने पर खाया था जहरीला पदार्थ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बटऊपुर मजरे कोटिया चित्रा की घटना.

➡गोंडा – पुलिस ने गुजरात से कथित मृतक को पकड़ा, जिसकी हत्या का लिखा मुकदमा वो जिंदा निकला,पत्नी ने अपने पति का दर्ज कराया केस, ससुर और देवर को फ़साने की रची थी साज़िश, पुलिस ने लिखा नहीं केस तो पहुंची न्यायालय, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का केस, थाना कोतवाली देहात के बेसियाचेन का मामला .

➡मुरादाबाद – कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से मांगी रकम, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मांगी गई रकम,मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर हैं अंजनेय कुमार सिंह, शिकायत के बाद एसआई ने दर्ज कराई एफआईआर, राजस्थान निवासी शिवराज ने बनाई थी फर्जी आईडी, सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

➡आगरा -पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती आज , पैतृक गांव बटेश्वर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,सुबह 11.45 बजे बटेश्वर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का करेंगे अनावरण, कई योजनाओं का लोकार्पण/शिलन्यास भी करेंगे, बटेश्वर से हेलीकोप्टर सेवा का भी होगा शुभारम्भ.

➡काशीपुर- खनन को लेकर दो पक्षों में चली गोली,मारपीट में गोली लगने से दो युवक घायल, घायलों का सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज, घोसीपुरा एवं अजीतपुर गांव निवासी हैं दोनों पक्ष,मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी,थाना आईटीआई के अजीतपुर का पूरा मामला.

➡दिल्ली- दिल्ली सरकार के आश्रय गृह में क्रिसमस का आयोजन, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज मनाएंगे त्योहार, एमिटी स्कूल साकेत के छात्रों व शिक्षकों संग मनाएंगे पर्व, आज सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मंत्री सौरभ भारद्वाज .

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *