रिपोर्ट: रजनीश कुमार

औरैया। दिबियापुर कस्बे में गुंजन रोड पर श्रद्धालुओं से भरी बोल्वो बस कोहरे के कारण सड़क किनारे बंबा में जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। आस पास के लोग आ गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन बुलाकर बस निकलवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत में पुलिस मौके पर नही पहुंची थी।


लखीमपुर खीरी से बस मथुरा वृंदावन दर्शन को गई थी। जिसमें करीब 52 यात्री सवार थे। दर्शन से लौटने के बाद अछल्दा और दिबियापुर पुल पर हाईट गेज के कारण बस कैंझरी होकर जा रही थी। कोहरे की चादर होने के कारण बस चालक सड़क छोड़ गया जिससे बस सड़क किनारे बंबे में जा कर लटक गई। बस आधी सड़क पर और आधी बंबे में थी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री खिड़की खोलकर कूदने लगे तो बस का बैलेंस बिगड़ने लगा। जिस पर तमाम यात्री बस के अंदर ही घंटो फंसे रहे। आस पास के लोग आए और यात्रियों को सुरक्षित निकाला। क्रेन बुलाकर बस निकलवाई गई। करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद सभी यात्री बाहर आ गये। कुछ को हल्की चोटे थी। मौके पर पुलिस नही पहुंच सकी थी। बस में मरम्मत कर यात्रियों को रवाना किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *