संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

बिजनौर। सोमवार को जनपद में कोहरा छाया रहा है। कोहरा छाया होने व सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह सवेरे ज्यादा कोहरा छाया होने वाहन चालकों को धीमी गति और लाइटों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे।
सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय भी परिवर्तन किया गया है। सभी स्कूल कक्षा आठ तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
दिसंबर माह में कोहरा व ठंड ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है। सुबह शाम को जनपद में ठंड बढ़ रही है। सूखा पाले का असर होने से सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। दोपहर में धूप तेज होने से जरूरत लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम को होते ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि अत्यधिक ठंड, कोहरा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बोर्डों से संचालित कक्षा आठ तक के छात्रों के स्कूल का समय परिवर्तन किया गया। अब स्कूलों का समय सुबह दस बजे से तीन बजे तक कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *