रिपोर्ट :सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर ।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा विकास खण्ड कार्यालय, जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका को देखा गया। सूचना कक्ष बन रहा है। प्रेरणा कैन्टीन को जिलाधिकारी द्वारा देखा गया। कार्यालय में रैक नही बना था। सामान अव्यवस्थित था जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। निष्प्रयोज्य सामानो को नीलामी कराने का निर्देश दिया। आई.जी.आर.एस. रजिस्टर को देखा गया एवं समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा आवागमन रजिस्टर देखा गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी जोगिया अरूण कुमार श्रीवास्तव, व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *