बहराइच-राजकीय आईटीआई उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय,बहराइच के संयुक्त तत्वाधान में प.दीन दयाल उपाध्याय कौशल ग्रामीण योजनान्तर्गत रिसिया में आयोजित रोजगार मेले में कुल 14 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया रोजगार मेले में आए हुए 226 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 153 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई श्री सुनील कुमार मिश्रा सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीति पांडे द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीति पांडे, मेला प्रभारी राहुल वाजपेई, अभय शर्मा, पीयूष तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र गोंड, अर्पित मौर्य, मोहम्मद अजमल, रवि शंकर पाठक, भानु प्रताप, उपेंद्र कुमार, निरंजन लाल, अबू बकर, जिया रिजवी और नदीम अहमद इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – अब्दुल मजीद खान
बहराइच

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed