संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

बिजनौर। आगामी चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु बनाए गए बॉर्डर चेक पोस्ट सहित सीमावर्ती सरहद क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा किया गया निरीक्षण।
रविवार को थाना मंडावली क्षेत्र उत्तराखंड बॉर्डर सहित पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन बिजनौर द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। इस दौरान सीमावर्ती गांव सबलगढ़ में बनी श्री कृष्णायन पुलिस चौकी का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसी के साथ-साथ भागूवाला चौकी स्वामी अवधेशानंद का भी औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उत्तराखंड बॉर्डर पर लगाए गए सीसी टीवी कैमरे भी चेक किए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा जांच में बरते जाने वाली आवश्यक सावधानियां सहित चेक पोस्ट में सुरक्षा जांच के दौरान अन्य जिलों से आने वाले वाहनों का नंबर एवं वाहन चालक के नाम एवं पहचान दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्रीय अधिकारी नजीबाबाद एवं थाना अध्यक्ष सुदेशपाल थाना मंडावली पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed