रिपोर्ट:- मोहम्मद फैज़ान

बिजनौर में कासमपुरगढ़ी के ग्राम सीरबासुचंद में जिम करके घर आए एक युवक की हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जिससे परिजनो में कोहराम मचा है। वहीं, पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के भाई के साउथ अफ्रीका से घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ग्राम सीरबासुचंद निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ कालू (27) पुत्र रणवीर सिंह, गत शाम लगभग आठ बजे जिम करके घर आया और फिर बाजार टहलने चला गया। मृतक के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार से टहलने के बाद उसने दूध पिया और उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।


वहीं, अचानक हुई मृत्यु से घर मे कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व उत्तराखंड के जसपुर के ग्राम वीरपुरी से शादी हुई थी। मृतक का एक भाई ठाकुर सिंह उर्फ रिंकू दक्षिण अफ्रीका में कार्य करता है। बताया गया कि मृतक देवेंद्र सिंह खेती का काम करता था।
ग्रामीणों का कहना है कि रिंकू के साउथ अफ्रीका से आने के बाद ही मृतक देवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान बच्चों व युवाओं की हृदय गति रुकने से हो रही मौतों से लोगों में भय व्याप्त है। लोग इसे कोविड के टीके से भी जोड़ कर देख रहें हैं। वहीं, चिकित्सक इस पर कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *