महराजगंज।जनपद के नव निर्माण इण्टर मीडिएट कालेज पिपरा महराजगंज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें आज दिनाँक 3 मई को फाइनल मैच खेला गया। इस मैच का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार तिवारी उप प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह तथा खेल प्रमुख विजय गुप्ता के द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्य प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी के द्वारा खिलाडियों को ट्राफी शिल्ड मेडल तथा अन्य पुरस्कार देकर किया गया।

इस खेल में जूनियर वर्ग में येलो तथा ब्लू वर्ग के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें ब्लू विजेता बना। सीनियर वर्ग में रेड तथा येलो के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें रेड विजेता बना।

विज्ञापन

इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपक गुप्ता को प्राप्त हुआ। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जूनियर वर्ग में अंश चौधरी तथा सीनियर वर्ग में दीपक गुप्ता को मिला। बेस्ट बालर का पुरस्कार अंश तथा सत्यम को प्राप्त हुआ। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार गुलशन कुशवाहा तथा अंश शर्मा को दिया गया।

मैच में एम्पायर की भूमिका शुभम, अमन उपाध्याय तथा भाष्कर सिहं के द्वारा निभाया गया। रमेश पाण्डेय के द्वारा मैच में कमान्टेटर का कार्य किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार पटेल पुरषोत्तम चौधरी साबिर अली बृजेश पटेल राम मिलन यादव रीना गुप्ता ममता शर्मा अनुराधा निषाद सलोनी रावत निशा देवी विजयी अमेरिका बलिराम आदि उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *