रोटरी क्लब काशी द्वारा 7वें चार्टर नाइट कार्यक्रम का आयोजन।

रोहित सेठ

वाराणसी आज दिनांक 26 में को वाराणसी के कैंट क्षेत्र स्थित होटल रीजेंसी में रोटरी क्लब काशी द्वारा 7वें चार्टर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोटरी क्लब काशी के अध्यक्ष मजीद खान, सचिव अमरेश पांडे , असिस्टेंट गवर्नर राजेश जैन , चार्टर्ड प्रेसिडेंट डाक्टर संजय गर्ग , चार्टर्ड सेक्रेटरी श्याम रस्तोगी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात वहां उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन संजय अग्रवाल , रोटेरियन उत्तम अग्रवाल की उपस्थिति में चार्टर्ड अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन श्याम जी रस्तोगी का सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर आनंदपाल राय को रोटेरियन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया इसी क्रम में सभी 16 चार्टर्ड सदस्यों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटेरियन अलका पोद्दार , अध्यक्ष रोटेरियन मजीद खान , सचिव रोटेरियन अमरेश पांडे , क्लब ट्रेनर रोटेरियन बृजेश जयसवाल समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल संगीत एवं अंताक्षरी का आयोजन सदस्यों के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृष्णा शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अरुण तिवारी के द्वारा किया गया ।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *