डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रख्यात चिंतक, विचारक, शिक्षाविद एवं महान देशभक्त थे: डॉ सुधांशु त्रिवेदी॥

रोहित सेठ

भारत के एकीकरण के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया अपने प्राणों का बलिदान: डॉ सुधांशु त्रिवेदी॥

भारत के राजनैतिक राजधानी का नेतृत्व देश की सांस्कृतिक राजधानी के प्रतिनिधि नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं॥

हमारी सोच चुनाव मूलक नहीं, सभ्यता मूलक है॥

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा वाराणसी महानगर एवं जिला द्वारा आयोजित की गयी संगोष्ठी॥

             वाराणसी 6 जुलाई:- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात चिन्तक, विचारक, शिक्षाविद और महान देशभक्त थे। डा. मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए लगा दिया। जिस जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने और वहां जाने के लिए परमिट व्यवस्था का  डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध किया था।उनकी लड़ाई को भाजपा ने आगे बढाया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को खत्म कर एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के नारे को स्थापित किया।
     उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा महानगर एवं जिला द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
      डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती पर हम सब यहाँ एकत्रित हुए हैं। कहा कि कई बार देश के इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं जहां पर वह परिवर्तन इतिहास को निर्णायक रूप में प्रतिस्थापित कर देता है। उदाहरण के लिए ज़ब हमें स्वतंत्रता मिली तो कश्मीर का विषय एक ऐसा विषय था कि आजादी के बाद सभी रियासतों का विलय हो गया था लेकिन सिर्फ एक रियासत रह गयी। रियासतों को विलय करने का जिम्मा सरदार  वल्लभ भाई पटेल के पास था। सिर्फ एक रियासत पंडित जवाहर लाल नेहरू के पास थी और उसी में पेंच फंस गया। वह बड़ी चुनौती बन गई जो 2019 तक बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निर्णायक समाधान हुआ। हम मजबुत राष्ट्र होते हुए भी पडोसी हमें सताता रहा। मजबूत राष्ट्र होते हुए भी संयुक्त राष्ट्र में जाकर युद्ध विराम के लिए भारत गुहार लगाने पहुंच गया। फ़ौज जीत रही थी। यह इतिहास की बड़ी भूल थी। ज़ब भारत स्वतंत्र हुआ तब सेनाध्यक्ष अंग्रेज था। 1954 तक भारत कि वायु सेना का अध्यक्ष अंग्रेज ही रहा। वे 1957 तक भी बने रहे। इसके बाद भी नेहरू संयुक्त राष्ट्र संघ तक चले गए। तब नेहरू सरकार ने ही कहा था कि बचे हुए मसले को सुलझाने के लिए उन्हें यहां के जिम्मेदार पदों पर रखा गया हा तो इस मसले को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र क्यों  गए। गवर्नर जनरल माउन्ट बेटन भी तो यही थे। पाकिस्तान में भी अंग्रेज अफसर थे तो यहां क्यों उन्हें बैठाया गया था। कश्मीर के तत्कालीन प्रधानमंत्री व जस्टिस मेहर चंद्र महाजन ने अपनी किताब लुकिंग बैक में लिखा है कि कश्मीर भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती बन गया था और यह सब शेख अब्दुल्लाह के लिए पंडित नेहरू ने किया। यह सब देखकर श्याम प्रसाद मुख़र्जी को बहुत कष्ट था। कहा कि कश्मीर की विधानसभा का कार्यकाल छह साल का होता था। उसे अधिकार मिला था कि भारत की संसद में पास प्रस्ताव तब तक वहाँ लागु नहीं होगा ज़ब तक विधानसभा उसे अंगीकार नहीं कर ले। इमरजेंसी के दौरान ज़ब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने लोकसभा व विधानसभा का कार्यकाल छह साल कर दिया तो तुरंत वहाँ की विधामसभा ने अंगीकार कर लिया जो लम्बे समय तक चलता रहा। मोरारजी देसाई की सरकार ने ज़ब उसे वापस लिया तो कश्मीर की विधानसभा ने उसे अंगीकार नहीं किया। कश्मीर की विधानसभा ने धर्मनिरपेक्ष व समाजवाद को भी कभी अंगीकार नहीं किया। डा. मुख़र्जी की मृत्यु पर आज भी सवाल अनसुलझे हैं। वहाँ जाने के लिए परमिट लगता था। बिना परमिट के श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाने दिया गया। उनको अवैध तरीके से प्रवेश के लिए नहीं बल्कि शांति व्यवस्था ख़राब होने की आशंका में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पंडित नेहरू कश्मीर भी गए। उन्होंने एक बार भी उनका हालचाल नहीं लिया। रहस्यमय परिस्थिति में  23 जून 1953 को उनकी मौत हो गई। उनको क्या दवा दी जा रही थी वह सलाह का पर्चा भी गायब हो गया। उन्होंने अपने रक्त से उसे सिंचित किया। उनकी माता ने नेहरू को जाँच के लिए पत्र लिखा। उन्होंने शेख अब्दुला से प्रेस को ब्रिफ करने के लिए कहा। कांग्रेस के सांसद विधानचंद्र राय ने भी जाँच की मांग की। नेहरू जी ने इस मामले में कई प्रकार के बयान दिए जो संदेह पैदा करता है। कश्मीर में वाल्मीकि समाज के लिए सबसे बड़ा अन्याय था। पीएचडी करने के बाद भी सफाई कर्मी की नौकरी मिलती थी। उस राज्य में आरक्षण था ही नहीं।  26 जनवरी व 15 अगस्त को भी वहाँ राज्यपाल तिरंगा नहीं फहरा सकते थे। अटल जी कि सरकार में पहली बार तिरगा फहराया जा सका। देश के हर कोने में धमाके होते थे। अब सिमट के कश्मीर के कुछ जिलों में होकर रह गया है। इसके बाद भी कुछ लोग कहते हैं भारत में डर लगता है। तब वे नहीं डरते थे ज़ब विस्फोट होते थे। इस चुनाव में विदेशी ताकतों ने भाजपा को हराने के लिए लगी थी।
        डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि आगामी 25 साल अमृत काल है। बिता 10 साल उषा काल है। यह विकसित भारत का निर्माण काल है।  जो राम का सबूत मांगते थे वे आज राम के स्थानों को बताते हुए भाजपा के हार की गिनती कर रहे हैं। यह भी जान ले कि भगवान् राम को भी एक बार नागपाश लगा था‌। कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़के चुनाव लड़े थे. छोटा लड़का यूपी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सदन में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाया. वह बड़े लडके के पीछे बैठने को मजबूर हो गए. यहां होते तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होते. पीएम ने सदन में सही कहा कि कांग्रेस परजीवी हो गई।  केरल, महाराष्ट्र, यूपी जैसे प्रदेश में क्षेत्रीय दलों के बल पर सीटें जीती. यूपी में तो सपा का वोट तो कांग्रेस को ट्रांसफर हो गया लेकिन कांग्रेस का वोट सपा को ट्रांसफर नहीं हुआ. यही वजह है कि अखिलेश अपने खानदानी सीट से करीब 78 हजार मतों से जीते जबकि रायबरेली में राहुल तीन लाख से अधिक मतों से जीते. यह बात सपा को समझ लेनी चाहिए।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.कृपा शंकर जायसवाल ने की।
  स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,धन्यवाद ज्ञापन प्रो.के.के.सिंह तथा संचालन डॉ सुनील मिश्रा ने किया।
 इनकी रही उपस्थिति॥

संगोष्ठी में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,शिवशरण पाठक,सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, शेलेंद्र मिश्रा, आत्मा विश्वेश्वर, मधूकर चित्रांश, ई अशोक यादव, सुरेश सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!